-
नई दिल्लीः कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि जातीय हिंसा भड़कने के चार महीने बाद केंद्र ने मणिपुर को भुला दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पिछले चार महीने में दुनिया ने देखा है कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे खराब संकट का सामना करने वाले मणिपुर को निराश किया है।”.