-
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को प्रथम पाली में पुलिस ने दो मुन्ना भाई गिरफ्तार किये। यह दोनों युवक ही किसी अन्य के नाम से परीक्षा दे रहे थे। संयुक्त टीम की गोपनीय बायोमेट्रिक रिपोर्ट व गोपनीय एलर्ट के आधार पर दोनों मुन्ना भाइयों को पकड़ा.