-
नई दिल्ली: कंज्यूमरवेयर कंपनी सेलो वर्ल्ड (Cello World share) के स्टॉक ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। ऐसे में टिफिन-थर्मस और किचन से जुड़े बर्तन बनाने वाली कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 28 फीसदी प्रीमियम पर बीएसई पर 831 रुपये (Cello World share Listing Price) के भाव पर सूचीबद्ध हुआ.