-
मंडी। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर जिला मंडी में फील्ड ट्रेनरों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला बुधवार को डीआरडीए सभागार में संपन्न हुई। कार्यशाला में जनगणना कार्य से जुड़े 28 फील्ड ट्रेनरों ने भाग लिया, जिनमें जिला मंडी के 26 तथा कांगड़ा जिला के 2 फील्ड ट्रेनर शामिल रहे।.