-
Retire from ODI Cricket : अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद नबी टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए खेलते रहेंगे।.