-
नेशनल डेस्क: पटना में अस्पताल के अंदर हुई गोलीबारी ने पूरे बिहार को हिला कर रख दिया है। पारस अस्पताल में गुरुवार सुबह बदमाशों ने कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए.