-
रांची: विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी शौर्य जागरण यात्र के तहत झारखंड में 29 सितंबर से शौर्य जागरण यात्र रथ निकाली जाएगी, जो 8 अक्टूबर को रांची के जगन्नाथ मैदान धुर्वा में धर्मसभा के रूप में संपन्न होगी। सभा में हजारों हिन्दू जनमानस की उपस्थिति रहेगी।.