-
कोलंबो: चरिथ असलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की कप्तानी करेंगे। श्रीलंका ने हाल ही में भारत और वेस्टइंंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी खिलाड़ियों काे भी दोनों प्रारूपों के लिए टीम में जगह दी है। नौ और 10 नवंबर को दो टी-20 मैच खेले जाएंगे।.