-
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जमीन विवाद के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ एक अन्य आरोपी अंकित मिश्रा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।.