-
छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के एक मकान में आग लग जाने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शहर के किराड़पुरा इलाके की शरीफ कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई।.