-
शानदार उद्घाटन समारोह के बाद छंगतु यूनिवर्सियाड के विभिन्न खेलों की स्पर्द्धा शुरू हुई । 29 जुलाई को चीनी मार्शल आर्ट टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कुल चार स्वर्ण पदक जीते । चीनी खिलाड़ी त्सो माओयुएं ने मार्शनल आर्ट के पुरुष नानछुन यानी दक्षिण स्टाइल मुक्केबाजी में यूनिवर्सियाड में चीन को पहला स्वर्ण पदक दिलाया.