-
यूपी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय और डीजीपी मुख्यालय द्वारा प्रदेश के 2420 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदक व प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने सेवा अभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 1013 कर्मियों और उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 729 कर्मियों का चयन किया.