-
नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज नई दिल्ली में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित अपने घोषणापत्र का नाम न्याय पत्र रखा है। कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र को पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी चिदंबरम ने जारी किया।.