-
हाल ही में, चीन वन्यजीव संरक्षण संघ ने अलग-अलग तौर पर स्पेन में मैड्रिड चिड़ियाघर और अमेरिका में सैन डिएगो चिड़ियाघर के साथ पांडा संरक्षण पर नये दौर के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए। वर्तमान में वह अमेरिका के वाशिंगटन में स्मिथसोनियन नेशनल जूलॉजिकल पार्क और ऑस्ट्रिया में शॉनब्रुन चिड़ियाघर के साथ नये सहयोग पर बातचीत कर रही है।