-
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नागपुर में एक युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके साथ आई उसकी मां ने भी आत्महत्या की कोशिश की, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.