-
झज्जर: झज्जर पुलिस की सीआईए और थाना शहर की संयुक्त टीम ने अवैध उगाही और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक व्यापारी की शिकायत पर की गई, जिसे व्हाट्सएप कॉल और इंस्टाग्राम मैसेज के जरिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।.