-
फरीदाबाद : फरीदाबाद के भाकरी गांव में बृहस्पतिवार को देर रात रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दादा-दादी और 14 साल के पोते की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि भाकरी गांव में रहने वाले 55 वर्षीय सरजीत अपने मकान के निचले हिस्से में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे।.