-
जालंधर : सीनियर पुलिस कप्तान मुखविंदर सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार जालंधर ग्रामीण पुलिस ने गांव भोजोवाल में हुए दोहरे हत्याकांड में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 32 बोर की एक पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। आरोपी का नाम लवप्रीत कलेर बताया जा रहा है।.