-
नई दिल्ली: कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसके अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डी के शिवकुमार अपने कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।.