-
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने 26 खंड शिक्षा अधिकारियों को डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग स्कूल में कार्यरत 212 प्रिंसिपल को भी प्रमोट किया है। सरकार ने पदोन्नत हुए 113 प्रिंसिपल को खंड शिक्षा अधिकारी बनाया है जबकि 99 प्रिंसिपल को खंड परियोजना समन्वयक (बीआरसी) लगाया.