-
अमृतसर : फाइनांस कंपनी में काम करने वाले रिकवरी एजैंट की हत्या का मामला सामने आया है। मरने वाला 27 साल का युवक हरमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वारदात दाना मंडी भगतांवाला के नजदीक स्थित गांव मूलाचक्क की है। पुलिस ने हमला करने वाले पति-पत्नी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।.