-
चंडीगढ़। पंजाब की सभी 13 लोकसभा और चंडीगढ़ सीट पर मतदान जारी है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को मोहाली सीट से वोट डाला। उन्होंने कहा कि हर वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा। चड्ढा ने वोट डालने के बाद उंगली पर लगी वोटिंग इंक दिखाई.