-
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक युवक ने हमला किया। यह घटना तब घटी जब मुख्यमंत्री सीएम आवास में जनसुनवाई कर रही थीं। आरोपी ने पहले उन्हें कुछ कागज दिए और फिर अचानक शोर मचाने लगा। इस दौरान आरोप है कि उसने सीएम पर हमला किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।.