-
नई दिल्ली : Delhi Metro के किराए में इजाफे की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इन खबरों का खंडन किया है। डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि किराए में इजाफे का कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही किराए में कोई वृद्धि की गई है।.