-
Bus Accident : राष्ट्रीय राजधानी में मोनेस्ट्री मार्केट के पास दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस से कुचलकर दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। बस में तकनीकी खराबी के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण यह घटना हुई। घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था।.