-
लुधियाना: मोहल्ला फतेहगंज में शराब की डिलीवरी देने आए आरोपी को पुलिस टीम ने धर-दबोचा लेकिन जिस कार में शराब थी, 12 घंटे तक पुलिस उस होंडा सिटी कार का लॉक नहीं खोल सकी। आखिरकार पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से ही कार का शीशा तुड़वाया। कार से 15 पेटी शराब बरामद की गई है।.