-
रांची: झारखंड में कथित परीक्षा गड़बड़ियों और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव मार्च निकाला। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।.