-
हमीरपुर : नादौन उपमंडल के जीहण गांव में बन रहे धौलासिद्ध प्रोजैक्ट (66 मैगावाट) का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। पता चला है कि धौलासिद्ध प्रोजैक्ट 2024 अंत तक तैयार हो जाएगा व जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। धौलासिद्ध प्रोजैक्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसंबर 2021 को शिलान्यास किया था।.