-
डीडवाना : राजस्थान के डीडवाना जिले के लाडनूं उपखंड क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बल्दु-गुणपालिया के कच्चे मार्ग पर एक कार में अचानक आग लगने से कार सवार व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्दू गांव निवासी प्रभुराम मेघवाल के रूप में हुई। यह घटना शनिवार रात को हुई.