-
नई दिल्ली: नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनबीडी) की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ से मुलाकात की। इस बैठक में विकसित भारत के विजन, भारत-एनबीडी साझेदारी को मजबूत करने, निजी निवेश बढ़ाने और बुनियादी ढांचे और शहरी विकास में सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।.