-
DK Shivakumar : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके अवास्तविक वादों की आलोचना का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘हमारी गारंटी देश में सुधार ला रही है। पूरा देश हमारे मॉडल को देख रहा है। कई भाजपा राज्य हमारे मॉडल की नकल कर रहे हैं।‘.