-
Train Accident : उत्तर प्रदेश में लखनऊ-सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। निहालगढ़ के पास एक ट्रक रेलवे फाटक को तोड़ते हुए पटरी पर आ गया और ठीक उसी समय आ रही मालगाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में मालगाड़ी का इंजन, ओएचई, इलेक्ट्रिक लाइन, पोल और बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गए।.