-
करनाल में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में शहर से सटी पांच अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब सात मकान, एक दुकान और एक डीलर का कार्यालय गिरा दिया गया। साथ ही कई भवनों की डीपीसी, चहारदीवारी और कच्ची–पक्की सड़कों को भी तोड़ दिया.