-
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शहरी परिवहन व्यवस्था में व्यापक सुधार के उद्देश्य से, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्णायक नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (DUMTA) तथा एक समर्पित दिल्ली अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड (DUTF) के गठन हेतु एक व्यापक विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।.