-
अमृतसर: अमृतसर में मौजूद दुर्गियाना तीर्थ के हरि मंदिर में गुरुवार को एक खास धार्मिक रंग देखने को मिलता है। इस दिन मंदिर में भगवान की मूर्तियों को पीले कपड़े पहनाकर उनका सुंदर श्रृंगार किया जाता है। मंदिर में पीले कपड़ों और फूलों से की गई सजावट भक्तों के आकर्षण का केंद्र बन जाती है।.