-
भारत के पश्चिमी छोर पर गुजरात राज्य में स्थित द्वारिका को कर्मयोगी श्री कृष्ण की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। बिल्कुल समुद्रतट पर जहां अरब सागर की फेनिल लहरें मचलती रहती हैं, द्वारिकापुरी स्थित है। इस छोटे से शहर के मध्य में ऊंचाई पर बना द्वारिकाधीश का मंदिर तथा उस पर फहराती रंगीन पताका.