-
Rupee vs Dollar: अमेरिकी मुद्रा में मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 86.44 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, सकारात्मक घरेलू बाजारों ने भारतीय मुद्रा में गिरावट को सीमित रखा।.