-
लखनऊ : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में खरीद शुरू किया जाना प्रस्तावित है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में पहली अक्टूबर से धान खरीद प्रारंभ है। पूर्वी उप्र के 3,08,663 किसानों द्वारा धान बिक्री हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया.