-
जींद : 75वां गणतंत्र दिवस समारोह स्थानीय एकलव्य स्टेडियम में गरिमामयी ढंग से मनाया गया। समारोह में हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली और जिला वासियों को गणतंत्रा दिवस की बधाई दी।