-
बठिंडा: जिले के गांव बदियाला में सोमवार देर रात को अज्ञात लोगों ने खेतों की ढाहनी में रह रहे बुजुर्ग दंपति की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान कयास सिंह (60) और अमरजीत कौर (59) के तौर पर हुई.