-
नई दिल्ली: वैश्विक कोष ब्लैकस्टोन ने शेयर बाजारों में थोक सौदे में एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट में अपनी समूची 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 7,100 करोड़ रुपये में बेच दी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने अपनी यूनिट करीब 316 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची हैं।.