-
CM Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया। श्री सुक्खू ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। पूरे देश और कांग्रेस परिवार के लिये यह अपूरणीय क्षति है।.