-
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते समय बॉयलर में गिरने से एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के खीरी के ईशानगर गांव के मूल निवासी मेहताब (22) के रूप में की गई।.