-
सफलता संतुष्टि देती है। आनंदित, आह्लादित करती है तो अनेक बार अहंकारी भी बनाती है जबकि असफलता प्रथम स्पर्श में निराश ही करती है। ऐसे क्षणों में जब आवश्यकता आत्मचिंतन की होती है, कुछ अविवेकी शंकालु और उन्मादी हो जाते हैं। वे संतुलन खोकर अनापशनाप बोलने यानी अपनी पराजय को सही सिद्ध करने लगते हैं.