-
यरुशलम: इसराइल में पुरातत्वविदों ने लगभग 1,200 साल पुराने 2 प्राचीन फार्महाऊसों की खोज की है। इजरायल पुरावशेष प्राधिकरण (आईएए) ने बताया कि दक्षिणी इसराइल के नेगेव रेगिस्तानी शहर बीयर शेवा में खुदाई के दौरान प्रारंभिक मुस्लिम काल के फार्महाऊस खोजे गए। पुरातत्वविदों ने कहा कि फार्महाऊसों का उपयोग दो परिवारों द्वारा किया जाता था।.