-
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में रिश्तेदारों के बीच संपत्ति को लेकर हुए विवाद के कारण 63 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबूपुर गांव में हुई.