-
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को एक महिला वैज्ञानिक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। ACB के बयान के अनुसार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की डॉ. बिल्कीस आरा सिद्दीकी को पाँच हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में ट्रैप किया गया.