-
बेरूत: लेबनान-इजरायल सीमा क्षेत्र पर हिजबुल्लाह और इजरायली सेना के बीच भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें भारी मशीन गन फायर, तोपखाने और मिसाइल दागने के साथ-साथ हवाई हमले भी हुए हैं। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने मीडिया को ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।.