-
भूना: भूना-हिसार रोड पर नहला गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक-कैंटर व स्कूल वैन की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसके बाद हादसे में हुए धमाके की आवाज को सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में दौड़कर मौके पर पहुंचे और वैन से घायल बच्चों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहला में दाखिल करवाया।.