-
तिवारी ने कहा, ‘‘मीडिया के एक वर्ग में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर काफी खबरें सामने आ रही है, ऐसे में तस्वीर साफ करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिम्मेदारी बनती है। चूंकि वह राज्य में ‘महागठबंधन’ सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, इसलिए उन्हें स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए।’’